बच्चों में फंगल इन्फेक्शन कैसे होता है?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 11:19

बच्चों में फंगल इंफेक्शन के कारण

फंगल इंफेक्शन का प्रमुख कारण कमजोर इम्यून सिस्टम होता है, जिसके कारण बच्चे संक्रमित हो सकते हैं। यह उनके शरीर के अन्य हिस्सों को भी प्रभावित कर सकता है और उनके काम करने की क्षमता भी कम हो जाती है। इसलिए बच्चों के आसपास उपयुक्त सफाई रखें ताकि वह किसी तरह के संक्रमण की चपेट में न आएं।

बच्चों में विभिन्न प्रकार के फंगल संक्रमण:-

1. टिनिअ कैपिटिस या स्कैल्प दाद

यह बच्चों में होने वाला एक फंगल संक्रमण है, जो स्कैल्प और बालों को प्रभावित करता है। यह त्वचा पर एक छोटे लाल घेरे से शुरू होता है और यह वलय आकार में बढ़ता ही जाता है। यह बालों के टूटने के साथ स्कैल्प में खुजली और जलन का कारण बन सकता है।

2. एथलीट फुट

यह फंगल इंफेक्शन आमतौर पर बच्चे के पैर की उंगलियां के किनारों को प्रभावित करता है लेकिन यह संक्रमण पैरों के निचले हिस्से में भी हो सकता है।

3. टिनिअ कॉर्पोरिसबॉ या डी रिंगवॉर्म

यह पैरों के तलवों, हाथ की हथेलियों, कमर और स्कैल्प को छोड़कर शरीर के विभिन्न हिस्सों पर एक चक्र के आकार के दाने जैसा दिखाई देता है। यह डर्माटोफाइट्स के कारण होता है। इसमें लालिमा या जलन भी होने की आंशका रहती है।

4. कैंडिडा

यह बच्चों में एक प्रकार का नाखून संक्रमण है, जो नाखूनों के आसपास की त्वचा को प्रभावित करता है और अक्सर इस संक्रमण के कारण बच्चों के मुंह पर पैच भी हो सकते हैं। बच्चों के लिए डायपर रैश और थ्रश इंफेक्शन प्रकार कैंडिडा के अंतर्गत आते हैं।

फंगल संक्रमण के अन्य कारण :-

1. कपड़े

अगर आपने बच्चे को टाइट-फिटिंग कपड़े पहनाएं है, तो इससे फंगल इंफेक्शन बढ़ सकता है। दरअसल इससे सांस लेने में समस्या होती है और गर्मियों में अधिक पसीने के कारण फंगल इंफेक्शन हो सकता है।

2. तौलिए को शेयर करना

फंगल इंफेक्शन नमी वाले क्षेत्र में अधिक फैलते हैं, तो बच्चे के तौलिए को किसी के साथ शेयर न करें। साथ ही बच्चे के कपड़ों को अच्छे से धूप में सूखाने की कोशिश करें।

3. सूजन संबंधी संक्रमण

अगर आपके बच्चे का इम्यून सिस्टम कमजोर है, तो हार्मोनल संतुलन बिगड़ने और गलत खानपान के कारण फंगल इंफेक्शन हो सकता है। इसलिए बच्चे को पोषण से भरपूर आहार खाने को दें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info